केन्द्र और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए राज्य शासन द्वारा 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभियान के दौरान हजारों हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाए गए मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान के तहत जिले में ग्राम पंचायतवार और शहरी वार्डवार शिविरों का आयोजन कर एवं ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन प्राप्त किए गए।
जिसमें कुल 2 लाख 18 हजार 337 आवेदन प्राप्त हुए, सभी आवेदनों शत-प्रतिशत निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिले की पूरी टीम को बधाई दी है। अभियान के दौरान खसरा-खतौनी की 1 लाख 5 हजार 328 प्रतिलिपि और चालू नक्शा की 48064 प्रतिलिपि प्रदाय की गई, 14048 नक्शों का शुद्धिकरण किया गया, 7129 हितग्राहियों को नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी किए गए।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 15719 हितग्राहियों को जोड़ा गया, 1445 हितग्राहियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में जोड़ते हुए पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में शेष 7860 किसानों का पंजीयन करते हुए जोड़ा गया। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के तहत 1840 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया।

