चाउमीन ठेला संचालक पर धारदार हथियार से वार

चाउमीन ठेला संचालक पर धारदार हथियार से वार


पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी थाना क्षेत्र में व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, रंगदारी ने देने पर अपराधियों ने किया हमला, तहकीकात में जुटी पुलिस।   12 फरवरी, पूर्वी सिंहभूम चाउमीन ठेला संचालक पर हमला अपराधियों ने धारदार हथियार से किया वार रंगदारी ने देने पर अपराधियों ने किया हमला  जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में रंगदारी न देने पर अपराधियों ने चाउमीन ठेला संचालक रौशन कुमार पर धारदार हथियार से वार किया है। जिसे गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची गोलमुरी थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात की और अपराधियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित युवक ने बताया कि अपराधी हर रोज रंगदारी मांगा करते थे, रंगदारी न देने की स्थिति में उनपर हमला किया गया है।