हजारीबाग निवासी कैप्टन कमरजीत सिंह बक्शी देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। जिनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास मंगलवार दोपहर के 2:00 बजे तक हजारीबाग पहुंचेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जैसे ही यह बात आम लोगों तक पहुंची है उनके घर आने का सिलसिला जारी है. सभी लोग शाहिद के परिजनों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वही भारत माता की जय के साथ पूरा क्षेत्र भी गूंज रहा है। परिवार को इस बात का फर्क है कि उनका बेटा देश के लिए बलिदान हो गया।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास मंगलवार को हुए आईईडी धमाके में सेना के एक कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए। वहीं एक जवान घायल है। शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत हजारीबाग के जुलू पार्क के रहनेवाले थे। वे अजिनदर सिंह बक्शी और नीलू बक्शी के एकलौते पुत्र थे।

