मुरादाबाद नगर निगम की कान्हा गौशाला को ISO प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ

मुरादाबाद नगर निगम की कान्हा गौशाला को ISO प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ


मुरादाबाद नगर निगम की कान्हा गौशाला को ISO प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह उत्तर प्रदेश की पहली ISO प्रमाण पत्र प्राप्त गौशाला बन गयी है। इसको लेकर मुरादाबाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी प्रसन्न हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कान्हा गौशाला में आवारा और बीमार गौवंश को नियमित रूप से पौष्टिक आहार के साथ उपचार उपलब्ध कराया जाता है। गाय से प्राप्त उत्पादों की बिक्री से गोआश्रयों का बेहतर रखरखाव किया जा रहा है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि हमारी गौशाला को ISO प्रमाण पत्र मिलना गर्व का विषय है।