पूरी दुनिया पर आज योग का खुमार छाया हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चीन के शंघाई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत के काउंसलर जनरल प्रतीक माथुर के नेतृत्व में हजारों लोग योग समारोह में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भरतनाट्यम का मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रतीक माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रमुख उत्सव पूर्वी चीन में हांग्जो, वुशी और सूजो सहित कई कार्यक्रमों की एक लंबी श्रृंखला का समापन है, जिसे भारतीय प्रवासी समुदायों, वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों और बौद्ध मठों के सहयोग से आयोजित किया गया है।

