सलूम्बर नगर परिषद वार्ड सीमा पर गहराया विवाद : कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, कलेक्टर से पुनर्विचार की मांग सलूम्बर, 15 अप्रैल 2025। नगर परिषद सलूम्बर के वार्ड परिसीमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी की नगर इकाई ने आज जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी को एक विस्तृत आपत्ति-पत्र सौंपते हुए वर्तमान परिसीमन को नियमों के विरुद्ध बताते हुए पुनर्विचार की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर कांग्रेस कमेटी मंडल सलूम्बर के अध्यक्ष सुनिल कुमार सेवक के नेतृत्व में प्रस्तुत इस आपत्ति-पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित परिसीमन में न केवल तकनीकी खामियां हैं, बल्कि यह सामाजिक संतुलन को भी बिगाड़ने वाला है। गली-गली में बंटवारा, मोहल्लों का संतुलन बिगड़ा आपत्ति-पत्र के अनुसार, वर्तमान परिसीमन में मोहल्लों और गलियों को एकसमान नहीं रखा गया है।
कई वार्डों में एक ही गली को दो भागों में विभाजित कर अलग-अलग वार्डों में शामिल किया गया है। इससे न केवल सामाजिक समीकरण बिगड़े हैं, बल्कि परिवारों के भी टुकड़े हो गए हैं। निवासियों को जहां पहले एक साथ योजनाओं का लाभ मिलता था, अब उन्हें अलग-अलग वार्डों के प्रतिनिधियों से संपर्क करना होगा, जिससे विकास कार्यों में असमंजस और बाधा उत्पन्न हो सकती है।
जातीय विभाजन पर सवाल, दुर्भावना का आरोप आपत्ति-पत्र में आरोप लगाया गया है कि नये परिसीमन में विभिन्न जातीय समुदायों के मोहल्लों को जानबूझकर तीन से चार भागों में बांटा गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह विभाजन सामाजिक समरसता के विरुद्ध है और इसके पीछे दुर्भावनापूर्ण मंशा हो सकती है।
एक ही सामाजिक समूह के लोगों को अलग-अलग वार्डों में बांटना न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से अनुचित है, बल्कि सामाजिक एकता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। मुख्य सड़क पार कर बनाए गए वार्ड, नियमों का उल्लंघन सबसे बड़ी आपत्तियों में से एक यह है कि कुछ वार्डों को मुख्य सड़कों को पार कर बनाकर दो-तीन भिन्न मोहल्लों को जोड़ दिया गया है, जो परिसीमन के नियमानुसार वर्जित है। उदाहरण स्वरूप, वार्ड संख्या 8 और 16 को प्रमुख सड़कों को क्रॉस कर बनाना स्पष्ट रूप से नियमों के विपरीत बताया गया है।

