दुबई के क्राउन प्रिंस ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का दौरा किया


दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई के प्रमुख व्यापारिक केंद्र दलाल स्ट्रीट स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का दौरा किया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने इस अवसर पर बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुन्दरारमन रामामूर्ति से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बीएसई के मशहूर घंटी को बजाया और इसके साथ ही बुल (BSE का प्रतीक) के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। दुबई के क्राउन प्रिंस के तौर पर यह उनकी भारत में पहली आधिकारिक यात्रा है।