अमेरिका का हीरे वाला पार्क दुनियाभर के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अर्कांसस राज्य के मर्फ्रीसबोरो में स्थित क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क दुनिया का इकलौता सार्वजनिक पार्क है, जहां आम लोग खुद जमीन खोदकर असली हीरे खोज सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां मिलने वाला हीरा पूरी तरह खोजने वाले व्यक्ति का होता है। हाल ही में फ्लोरिडा के एक दंपति को इस हीरे वाला पार्क में 3.36 कैरेट का सफेद हीरा मिला। इससे पहले एक अन्य महिला को भी 3.09 कैरेट का हीरा मिला था। पार्क में हर साल 600 से अधिक हीरे मिलने की जानकारी सामने आती है, जबकि 2026 में अब तक 332 से ज्यादा हीरे दर्ज किए जा चुके हैं।
करीब 37 एकड़ में फैले इस पार्क में पर्यटक खुदाई, मिट्टी छानने और पानी से पत्थरों को अलग करने जैसी विधियों से हीरे तलाशते हैं। पार्क प्रशासन जरूरत पड़ने पर उपकरण भी किराये पर उपलब्ध कराता है। यहां हीरे के अलावा नीलम, जैस्पर और गारनेट जैसे बहुमूल्य रत्न भी मिलते हैं। पार्क के डायमंड डिस्कवरी सेंटर में विशेषज्ञ मुफ्त में जांच करते हैं कि मिला हुआ पत्थर असली हीरा है या नहीं। बारिश के बाद यहां हीरा मिलने की संभावना और बढ़ जाती है, क्योंकि मिट्टी की ऊपरी परत बह जाने से चमकदार पत्थर सतह पर दिखाई देने लगते हैं।
FAQ
प्रश्न 1: हीरे वाला पार्क कहां है?
उत्तर: यह अमेरिका के अर्कांसस राज्य के मर्फ्रीसबोरो में स्थित है।
प्रश्न 2: क्या मिला हुआ हीरा अपने साथ ले जा सकते हैं?
उत्तर: हां, यहां “Finders Keepers” नियम लागू है।
प्रश्न 3: क्या आम पर्यटक भी खुदाई कर सकते हैं?
उत्तर: हां, कोई भी टिकट लेकर यहां हीरे खोज सकता है।

