दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का ई-कार्ड वितरण


दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने के बाद अब लाभार्थियों को ई-कार्ड वितरण भी शुरू होगा। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे।

इस दौरान केंद्र के साथ दिल्ली सरकार के बीच प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया जाएगा।

समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन में होगा। दरअसल 5 अप्रैल को दिल्ली ने केंद्र के साथ एमओयू साइन कर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लॉन्च किया है।