लखनऊ में भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया


भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महामहोत्सव गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान की पालकी एवं प्रभात फेरी निकाली गई, इसके बाद मंदिर जी में भगवान का अभिषेक हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भक्तों ने बड़े ही भक्ति भाव से पूजन किया और भक्त गणों ने भगवान का चांदी का पालना झुलाया। भगवान महावीर के अहिंसा परमो धर्म,अपने जीवन में शाकाहार अपनाओ एवं दूसरों के प्रति जियो और जीने दो एवं दया का भाव हो ऐसे भगवान महावीर के उपदेश, जो कि आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक हैं।

इस मौके पर भगवान महावीर के उद्देश्य को सभी ने मिलकर पालन करने एवं समाज में जन जन तक पहुंचा का वचन लिया। वहीं इस मौके पर भगवान महावीर पर के जीवन पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।