रोजगार सेवक गिरफ्तार, लातेहार पलामू प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने लातेहार जिला में कार्रवाई करते हुए रोजगार सेवक चंदन कुमार को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को मनिका स्थित उसके डेरा से गिरफ्तार कर पलामू ले गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसीबी के डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सूअर शेड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था, पैसे की निकासी के लिए रोजगार सेवक ने लाभुक से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लाभुक ने घूस देने से इनकार कर एसीबी टीम को सूचना दी। एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की और रोजगार सेवक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले पांच मई को भी लातेहार अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

