विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आयरलैंड के डबलिन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आयरलैंड के विकास में विशेष तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारतीय समुदाय के योगदान की बात की। साथ ही उन्होंने भारतीय उद्यमियों को आयरलैंड में व्यापार के अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आयरिश विश्वविद्यालयों से भारत में अपने कैंपस खोलने की अपील की है। जयशंकर ने भारत के बढ़ते उच्च शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कई विदेशी विश्वविद्यालय पहले ही भारत में अपने कैंपस शुरू कर चुके हैं।
उन्होंने भारतीय व्यापारियों से आयरलैंड में व्यापार के अवसर तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आयरलैंड का कारोबारी माहौल दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में बेहतर है। इससे पहले, उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन में भी भाषण दिया, जहां उन्होंने भारत के वैश्विक दृष्टिकोण पर बात की।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आयरलैंड में हैं। जयशंकर ने आयरलैंड के राष्ट्रपति और कई गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। आज उनकी कई और महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं।

