मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार नौजवानों के लिए पांच लाख रुपये तक बिना ब्याज के ऋण दे रही है। जिससे बेरोजगार युवा छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कर स्वालम्बी बन सकें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने बताया जनपद फतेहपुर में 31 मार्च 2025 तक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 1664 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किए गए थे जिसमें 507 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए है और 388 पत्र बैंकों द्वारा वितरित भी किये जा चुके है। इस योजना से जनपद में अधिक से अधिक लोगों को जागरुक कर लाभान्वित करने का प्रयास कर रहे हैं।