Crime

चार लाख साठ हजार मूल्य की अवैध अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार


खूंटी पुलिस ने अवैध अफीम के मामले में कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार लाख साठ हजार मूल्य के अवैध अफीम की बरामदगी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हुई गिरफ्तारी, 919 ग्राम अफीम बरामद। 

22 फरवरी, खूंटी  खूंटी पुलिस ने अफीम के साथ चार आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए चार लाख साठ हजार मूल्य की अफीम बरामद की है।    खूंटी पुलिस लगातार अवैध अफीम मामले में कार्रवाई और अफीम की खेती को नष्ट करने को लेकर अभियान चला रही है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चार लाख साठ हजार मूल्य के अफीम की बरामदगी भी की है। जो कि कुल 919 ग्राम अफीम बताया जा रहा है।   अफीम वाले इलाकों में अफीम निकालने का काम शुरु हो गया है, अफीम की बरामदगी अड़की थाना क्षेत्र के गुदबेड़ा गांव के ग्राम प्रधान के पास से हुई है।

यह अफीम ग्राम प्रधान ने गांव के जबरा मुंडा के पुआल में छुपा कर रखा था।   एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि चलाए गए अभियान के क्रम में तीन और लोगों को गिरफ्तारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अड़की की गीतीलबेड़ा से थेबा मुंडा उर्फ धूमा मुंडा, खूंटी सदर थाना क्षेत्र के इंद्र गांव से इमरान खान और साइको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला गांव से लाखा पहन को गिरफ्तार किया गया है।

लाखापहान अड़की के दुरूडीह गांव का रहने वाला है, जो जीलिंग कला गांव में लगे अफीम की खेत में काम कर रहा था, पुलिस ने सभी लोगों को अफीम के खेतों से गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तारी में प्रशिक्षु डीएसपी रोहित कुमार साहू, महिला थानेदार, प्रवीण कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी और जवान शामिल थे।