गिरिडीह के डुमरी टोल प्लाजा के पास अवैध कोयला कारोबार पर विधायक जमराम का एक्शन, कोयला लदे दो वाहनों को किया पुलिस के हवाले। गिरिडीह: डुमरी विधायक एक्शन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार भी वो सुर्खियों में हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, इस बार जयराम ने अवैध कोयला कारोबार को लेकर एक्शन लिया है। जिसके तहत गिरिडीह जिले के डुमरी टोल प्लाजा के पास कोयला लदे ट्रकों को रोका और उनके लाइसेंस संबंधी कागजातों की जांच की। जिसके बाद उन्होंने कोयला लदे दो वाहनों को डुमरी थाना के हवाले कर दिया। विधायक ने कहा कि कोयले की तस्करी पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन अक्षम साबित हो रही है।

