पोस्ते की अवैध खेती को लेकर राज्य सरकार सख्त, मुख्य सचिव अलका तिवारी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, अभियान तेज करने के दिए निर्देश, अबतक 190 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी। रांची: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान और तेज करने का निर्देश दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य सचिव रांची में अभियान की समीक्षा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोस्ते की खेती के खिलाफ अभियान का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है, लेकिन पोस्ते की फसल को सौ फीसदी नष्ट करना सुनिश्चित होना चाहिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पोस्ते की खेती के खिलाफ अभियान के दौरान अब तक 19 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर लगे पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया है तथा इस मामले में 283 केस दर्ज किये गये हैं और 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

