10 करोड़ की लागत से मोहनिया में बनेगा ट्रामा सेंटर

10 करोड़ की लागत से मोहनिया में बनेगा ट्रामा सेंटर


कैमूर जिले के मोहनिया में राजद की बागी विधायक और बीजेपी प्रवक्ता संगीता कुमारी ने कहा कि जब मैं विधानसभा में पहुंची, तब मैंने सदन में बार-बार यह मुद्दा उठाया था कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कुदरा और मोहनिया एनएच के किनारे स्थित हैं। यहां प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, और समुचित इलाज की कमी के कारण कई बार मरीजों की मौत हो जाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की अत्यधिक आवश्यकता थी, और अब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। 10 करोड़ रुपए की लागत से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के पास ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

संगीता कुमारी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर बनने के बाद यहां पूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब लोगों को इलाज के लिए बनारस या पटना नहीं जाना पड़ेगा। यह काम लगभग एक महीने में शुरू हो जाएगा, और इससे न केवल कैमूर जिले बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी समुचित इलाज मिलेगा।