शिक्षा विभाग ने पौड़ी जिले में चार नये उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन सभी उप शिक्षाधिकारियों को विकासखंड पोखड़ा, नैनीडांडा, कोट और रिखणीखाल में तैनाती दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र सिंह बर्तवाल ने बताया कि चार नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती होने से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही विभागीय कार्यों में भी तेजी आएगी।