नावां पुलिस ने किया शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली दुल्हन और उसका साथी गिरफ्तार- शादी के बाद सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गई थी दुल्हन डीडवाना।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुचामन जिले की नावां थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में शादी के बाद नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार होने वाली दुल्हन को भी गिरफ्तार किया है। कुचामन पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विश्नोई ने आमजन के नाम एक संदेश भी जारी किया है, की शादी के लिए रिश्ता करते समय अच्छी तरह जांच पड़ताल पहले करनी चाहिए।
कुचामन पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विश्नोई ने बताया की बीते साल 21 मई 2024 को खारड़िया निवासी पप्पूराम कुमावत ने ठगी करने का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में उसने बताया कि अहमदाबाद निवासी रश्किया उर्फ राशिद भाई ने अहमदाबाद निवासी भील नेहाबेन से 9 मार्च 2024 को उसकी शादी करवा दी और उससे ढाई लाख रुपए की राशि ऐंठ ली।
इसके लिए उसने 500 के स्टांप पर शादी का इकरारनामा भी तैयार किया, ताकि शादी को वैध बताया जा सके। लेकिन शादी के 1 दिन बाद ही रात के समय दुल्हन पप्पूलाल के घर से नगद राशि और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। जब पप्पू राम ने दोबारा उनसे संपर्क किया और अपने पैसे और आभूषण वापस मांगे तो पैसे और आभूषण नहीं लौटाए, उल्टा उसे झूठे बलात्कार के मुकदमे की धमकी देने लगे।
इस पर पप्पू लाल ने नावां पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने धारा 420, 406, 120बी, 380 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। का इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए आरोपी रश्किया और लुटेरी दुल्हन नेहाबेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है कि उन्होंने इसी तरह कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।