भारत सरकार के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के माध्यम से बिहार के गया जिले और आसपास के जिलों में जड़ी-बूटियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम में जड़ी-बूटियों की खेती, उनके मूल्यांकन, विपणन और उत्पाद निर्माण पर चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों के स्टेकहोल्डर्स जैसे किसान, दवा निर्माण कंपनियां, आयुर्वेदिक कॉलेज और विपणन विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर उनके विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम में कृष्णा प्रसाद, सचिव, औषधीय एवं सुगंधित पौधा उत्पादक संघ, बिहार ने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने जड़ी-बूटियों की मांग को देखते हुए जंगलों से निर्भरता को समाप्त करने और कृषिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, कृषि तकनीकों और विपणन के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
यह कार्यक्रम किसानों को जड़ी-बूटियों की खेती से जुड़े लाभ और संभावनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था, ताकि वे अपनी आय बढ़ा सकें। इसके अलावा, आयुर्वेदिक दवा निर्माण कंपनियों को भी किसानों से जड़ी-बूटियां प्राप्त करने के अवसर दिए गए हैं।

