उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने 76वें गणतंत्र दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं है। मंत्री परमार ने कहा कि विगत वर्षों में भारत ने अपनी परम्पराओं को स्थापित करते हुए एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करते हुए विविध कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को “श्रेष्ठ भारत एवं विकसित भारत” बनाने की ओर हमारा देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मंत्री परमार ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर की दृष्टि के आधार पर स्थापित भारत के संविधान को हमने शत प्रतिशत लागू किया है। भारतीय संविधान को हमने श्रेष्ठ ग्रंथ के रूप में भी स्थापित किया है।
भारतीय संविधान के मार्गदर्शक सिद्धांतों के आधार पर ही देश चल रहा है और समूचा विश्व हमारे लोकतंत्र को देख रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि आज हम सभी देश प्रदेशवासी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के व्यापक परिवर्तन को भी महसूस कर रहे हैं। हम अपनी केन्द्र सरकार की नवीन शिक्षा नीति के आधार पर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की ओर लगातार आगे भी बढ़ रहे हैं। वर्ष 2047 तक भारत विश्वगुरु बने, इस लक्ष्य को हम प्राप्त करके रहेंगे।

