फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। फरिहा गांव से अपने गांव कायथा लौट रहे बाइक सवार अमीन अली (21), सोनू (26) और आकाश (19) को सामने से आ रही लोडर मैक्स ने जोरदार टक्कर मार दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी टूंडला और थाना प्रभारी नारखी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

