जबलपुर के बरगी डैम में डूबे क्रूज के बाद SDRF और सेना द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान, आसपास पानी और तेज हवाओं का असर
बरगी डैम में क्रूज हादसे के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

जबलपुर क्रूज हादसा | बरगी डैम में दर्दनाक घटना, 9 की मौत, 22 लोगों की बची जान


मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ जबलपुर क्रूज हादसा पूरे देश को झकझोर गया है। बरगी डैम में तेज आंधी और बारिश के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाओं ने क्रूज का संतुलन बिगाड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देखते ही देखते नाव पानी में समा गई। यह जबलपुर क्रूज हादसा कुछ ही मिनटों में बड़ा हादसा बन गया।रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि रात में अंधेरा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य में दिक्कत आई। इसके बाद सुबह फिर से तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।इस जबलपुर क्रूज हादसा में भारतीय सेना की टीम भी शामिल हो गई है। हैदराबाद से विशेष टीम और हेलीकॉप्टर भेजा गया, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री बल भी पहुंच चुका है। लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है।प्रशासन का कहना है कि हादसे की जांच की जाएगी। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि खराब मौसम इस दुर्घटना की मुख्य वजह है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: जबलपुर क्रूज हादसा कहां हुआ?

यह हादसा बरगी डैम, जबलपुर में हुआ।

प्रश्न 2: कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रश्न 3: कितने लोग बचाए गए?

22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

प्रश्न 4: हादसे का कारण क्या था?

तेज आंधी और खराब मौसम को मुख्य कारण माना जा रहा है।

Prem Chand | Akhbaar Ekta