काशी तमिल संगमम 3.0 का आयोजन आगामी 15 से 24 फरवरी तक होगा। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु से एक हजार प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें बराबर संख्या यानि 200 के पांच समूहों में बांटा गया है। इनमें छात्र, शिक्षक, लेखक, पेशेवर, किसान, कारीगर और छोटे उद्यमियों के अलावा महिलाएं, शोधकर्ता और स्टार्टअप से जुड़े लोग भी शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके अलावा, देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के 200 तमिल छात्रों का एक समूह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होगा। प्रतिभागियों को काशी के अलावा प्रयागराज महाकुम्भ जाने और अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन का भी मौका मिलेगा।
आज छात्रों, शिक्षकों और लेखकों का पहला समूह चेन्नई से ट्रेन के जरिए वाराणसी के लिए रवाना होगा, जिसे तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। काशी तमिल संगमम कार्यक्रम का उद्देश्य देश के दो सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन शिक्षण केंद्रों तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करना और इसकी जड़ों को मजबूत करना है।

