प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आज तड़के से हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है और कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की भी खबर है। इस बीच केदारघाटी में भारी बारिश और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को सोनप्रयाग में रोका गया है। वहीं सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है। सीमा सड़क संगठन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने में जुटा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की जद में आए लापता यात्रियों की खोज के लिए आज सुबह फिर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रेस्क्यू पूरा होने तक यमुनोत्री यात्रा पर रोक लगाई है। उधर, बद्रीनाथ धाम में अलकनंदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से नदी किनारे आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है।

