किशनगंज जिले के जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल राज और जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर डीएम विशाल राज ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, और इसके लिए कई नियम और कानून बनाए गए हैं। यदि हम परिवहन नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह के दौरान निबंध, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों और बच्चियों को पुरस्कार दिया गया। डीएम ने लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

