नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल


झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के एक थाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह आयोजित करने पर सवाल खड़े किये हैं। बाबूलाल मरांडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक समाचार पत्र की प्रति साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो के जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के लिए थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी जगह उपलब्ध करा देनी चाहिए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की दिलचस्पी अपराध रोकने से ज्यादा सत्तारूढ़ पार्टी का काम करने की ओर ज्यादा है।