मधुबनी जिला उद्योग विभाग युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला उद्योग महाप्रबंधक रमेश कुमार ने दूरदर्शन से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री उद्यम योजना और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण लेकर युवा अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिला उद्योग केंद्र हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है।

