महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न, 64 करोड़ 60 लाख से अधिक श्रद्धालु लगाई डुबकी

महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न, 64 करोड़ 60 लाख से अधिक श्रद्धालु लगाई डुबकी


प्रयागराज में, विश्‍व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संपन्न होने जा रहा है। देशभर से आये श्रद्धालु प्रयाग राज में आज सवेरे से ही संगम और अन्‍य घाटों में डुबकी लगा रहे हैं। 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ 60 लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

144 वर्षों में केवल एक बार होने वाले एक दुर्लभ खगोलीय संयोग से इस वर्ष महाकुंभ का महत्‍व और भी बढ़ गया है। इस आयोजन को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए अधिकारियों ने विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे स्‍टेशनों, सडकों और शहर के प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड देखी जा रही है। 

प्रमुख स्‍थानों पर यातायात को कडाई के साथ विनियमित कर लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे भीड भाड से बचने के लिए डुबकी लगाने के बाद रूके नहीं। 

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ, राज्‍य आपदा मोचन बल-एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस दल, घाटों पर नजर रखे हुए हैं। मेला स्‍थल की हवाई निगरानी भी की जा रही है। 

इसके अतिरिक्‍त महाशिवरात्रि को ध्‍यान में रखते हुए साढे चार हजार बसें भी चलाई जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को हर दस मिनट में बस मिल सके। साढे सात सौ शटल बसों को भी तैयार रखा गया है।