तनिष्क शोरूम लूट के मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार


10 मार्च को आरा के तनिष्क शोरूम ज्वेलरी की दुकान में हुई लूटपाट कांड का मुख्य अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में आ गया। उसके पास से 2 किलो सोना और दो पिस्टल बरामद की गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान, आरा-छपरा सड़क के बढ़ाना क्षेत्र स्थित बाबरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल से भाग रहे दो अपराधियों, कुणाल कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2 किलो सोना और दो पिस्टल बरामद हुई।