हिमाचल में मॉनसून बरसा रहा कहर, भारी बारिश का रेड अलर्ट

हिमाचल में मॉनसून बरसा रहा कहर, भारी बारिश का रेड अलर्ट


 हिमाचल प्रदेश में मॉनसून कहर बरपा रहा है। प्रदेश के 3 जिलों मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए मंडी जिला प्रशासन और राज्य सरकार खास तैयारियां कर रहे हैं। वायु सेना के हेलीकॉप्टर स्टैंडबाई में रखे गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सबसे बुरी तरह प्रभावित सरांज के दौरे पर हैं। मंडी की सांसद कंगना रनौत के भी शाम तक मंडी पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिला मुख्यालय में ही रहेंगे ताकि किसी भी अप्रिय परिस्थिति के समय बेहतर प्रशासनिक समन्वय हो सके।