नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के श्री चंदपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद करीब 80 बच्चे बीमार पड़ गए। जानकारी के अनुसार, बच्चों ने विषाक्त अंडा खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद, बच्चों को इलाज के लिए कल्याण विगहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जाता है कि मध्यान भोजन के दौरान बच्चों को अंडा दिया गया था, जिसे खाने के बाद उन्हें पेट दर्द और उल्टी की समस्या होने लगी। बिगड़ते हालात को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद, स्थानीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

