नर्मदापुरम में एसआईएस सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड सिंगरौली द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखण्डों में रोजगार कैम्प आयोजित किये जायेगे। रोजगार कैम्प का आयोजन माखननगर विकासखण्ड में कल 3 फरवरी को किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद अन्य विकासखण्डों में रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सोहागपुर में 4 फरवरी, नर्मदापुरम में 5, केसला में 6, सिवनीमालवा में 7, पिपरिया में 10 और बनखेड़ी में 11 फरवरी को रोजगार कैंप आयोजित होंगे। इन रोजगार कैम्पों का आयोजन संबंधित विकासखण्ड स्थित जनपद पंचायत परिसर में किया जाएगा

