नीतीश कुमार का लालू यादव पर बड़ा हमला

नीतीश कुमार का लालू यादव पर बड़ा हमला


बिहार विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सत्ता छोड़ते समय महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया, बल्कि सिर्फ अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार में आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है और 2016 में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देने का निर्णय लिया गया।

सीएम नीतीश ने स्वयं सहायता समूहों और जीविका दीदियों के योगदान को भी गिनाया और बताया कि आज बिहार में 1.31 करोड़ महिलाएं जीविका समूहों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 9.26 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, जो चुनाव से पहले 12 लाख तक पहुंच जाएगी, जबकि रोजगार के अवसरों की संख्या 38 लाख हो जाएगी।

बिहार के बजट सत्र के दौरान राजनीतिक घमासान तेज हो गया है, अब देखना होगा कि लालू यादव और RJD इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।