सोलन जिले के परमाणु में एक दुखद हादसा सामने आया है। हरिद्वार से शिमला आ रही एचआरटीसी बस के सामने बिजली की तार गिर गई। चालक ने बस रोकी, तो एक यात्री, जिसकी मंजिल परवाणु थी, नीचे उतरा और आगे बढ़ने लगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जैसे ही वह कुछ कदम आगे बढ़ा, उसे करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और क्षेत्रीय प्रबंधक राम दयाल भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम परवाणु के क्षेत्रीय प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वैसे ही वह मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि अम्बाला से एक व्यक्ति परवाणु तक ही आया था जैसे ही बस रोकी गई वैसे ही वह बाहर निकला व उसकी करंट लगने से मौत हो गई । उन्होंने कहा कि की मृतक का नाम परशुराम साह था जो कि बिहार का रहने वाला था ।

