गोरखपुर जंक्शन पर 22 दिन सिर्फ 2 प्लेटफॉर्म रहेंगे चालू, 122 ट्रेनें रद्द


पूर्वोत्तर रेलवे 12 अप्रैल से अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉक लेने जा रहा है। यह ब्लॉक 2 मई तक चलेगा। इस ब्लॉक में गोरखपुर और यहां से होकर जाने वाली रूटीन और स्पेशल मिलाकर 122 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।  गोरखपुर में 12 अप्रैल से 3 मई के बीच में पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों के जरिए देश के किसी भी कोने में ट्रेन के माध्यम से यात्रा करना चाह रहे हैं तो टिकट बुकिंग में सावधानी रखने की जरूरत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्योंकि 12 अप्रैल से लगभग 100 से अधिक ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पर निर्माण कार्य होने की वजह से निरस्त रहने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया की yard remodeling का कार्य होने के बाद अधिक से अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।