चम्बा में  पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू

चम्बा में  पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू


पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 20 मार्च तक चलेगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी पुलिस मैदान चम्बा में पहुंचे, जहाँ शारीरिक परीक्षणों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, ऊँची कूद और लम्बी कूद जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में प्रतिदिन 1550 अभ्यर्थी भाग लेंगे, और यह पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और अपनी मेहनत से परीक्षा में भाग लें।