फाजिल्का की लाधूका पुलिस ने लाधूका के नजदीक का चिट्टे का सेवन करते और बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है l हालांकि इस दौरान एक युवक फरार बताया जा रहा है l बताया जा रहा है कि पुलिस ने इसमें करीब 5 ग्राम हैरोइन व अन्य सामान बरामद किया है l मौके पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की l जिन्हें पकड़ लिया गया l जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है l
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी देते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रूपा सिंह और हरजिंदर सिंह नशा बेचने का काम करते है l जब पुलिस पार्टी गश्त पर थी तो लाधूका के नजदीक उक्त आरोपी एक कार में बैठक नशा पी रहे थे l तो पुलिस पार्टी ने मौके पर उक्त लोगों पर रेड कर दी l
जिस दौरान एक युवक फरार होने में कामयाब रहा l जबकि दो रूपा सिंह और हरजिंदर सिंह को पकड़ लिया गया l पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी रूपा सिंह पर पहले भी एनडीपीएस के छह मुकदमे दर्ज हैं l जो पहले करीब 20 वर्ष की सजा काट रहा है l और अब 40 दिन की छुट्टी पर बाहर आया था l फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है l जबकि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है l और कार व स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया गया है l