महान मराठा योद्धा-राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 395वीं जयंती मनाई जा रही है। आज ही के दिन सन् 1630 में महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिवनेरी किले में जन्मे छत्रपति शिवाजी ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी और मुगल शासन को चुनौती दी। उन्हें उनके प्रगतिशील नेतृत्व, सैन्य कौशल, बहादुरी, बुद्धिमत्ता और स्वराज्य के लिए जाना जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी और पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि शिवाजी महाराज नागरिकों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

