अमरोहा में आज निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने एक सामाजिक संस्था फ्रैंडस ऑफ अमरोहा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने, यूनिफॉर्म व पाठ्य-पुस्तकें एक निर्धारित दुकान से मनमाने मूल्यों पर बेचने इत्यादि का मामले उठाए। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इसके संबंध में ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई।

