रामगढ़ के पीबीयूएनएल विद्युत परियोजना ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता अर्जित की है। इसके तहत झारखंड बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड एवं एनटीपीसी के संयुक्त उपक्रम द्वारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की पहली 800 मेगा वाट की इकाई को सफलता पूर्वक ग्रिड से जोड़ दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड की ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पीबीयूएनएल के सीईओ आरके सिंह ने इसके लिए पीबीयूएनएल, एनटीपीसी एवम भेल के टीमों के अथक प्रयास समर्पण एवं दृढ़ संकल्प की सराहना की।
उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य इकाई एक के लिए इस वित्तीय वर्ष के भीतर वाणिज्यिक संचालक को प्राप्त करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में फेज वन की बची हुई दो इकाइयों के कमिश्निंग के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज का दिन हमारे पीबीयूएनएल के लिए ऐतिहासिक और मिल का पत्थर साबित होने वाला दिन है…

