विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण आयोजित

विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण आयोजित


*जयसमंद एवं गिंगला के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण आयोजित* *प्रशिक्षण में पारदर्शिता सुव्यवस्थित एवं प्रभावी निगरानी पर  विशेष जोर– उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत*  सलूंबर, 29 जुलाई।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पंचायत समिति सलूंबर सभागार में विधानसभा सलूंबर के अंतर्गत जयसमंद एवं गिंगला में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजरों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ । 

प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ), सुपरवाइजरों एवं पर्यवेक्षकों संबोधित करते हुए कहा कि वे मतदाताओं की जिज्ञासाओं को प्राथमिकता से संतुष्ट करते हुए कार्य करें तथा दिशा-निर्देशों का पूर्ण अध्ययन कर सभी प्रश्नों के उत्तर आत्मसात करें ताकि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति न हो।

उन्होंने कहा कि  समस्त बीएलओ और सुपरवाइजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार कार्यों को कैटेगरी अनुसार चिन्हित कर पारदर्शिता व गंभीरता से करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ धरातल पर कार्यों का क्रियान्वयन सुनियोजित रूप से करें एवं समय-समय पर समीक्षा करें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ने प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुचारु निगरानी बनाए रखने के की विस्तृत जानकारी दी। दक्ष प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर ने बताया कि सलूंबर विधानसभा के बीएलओ एवं सुपरवाइजर को मास्टर ट्रेनर द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।  आज 30 जुलाई को प्रथम पारी में सलूंबर तथा द्वितीय पारी में सलूंबर एवं सेमारी के बीएलओ एवं सुपरवाइजर को 50– 50 के बेंच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।