पीलीभीत जिले में आज भारी संख्या में कावड़ यात्री मंडी परिसर पहुंचे। यहां प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह आदि अधिकारियों व समाजसेवियों द्वारा कावड़ यात्रियों को फल वितरित किए गए तथा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। मंडी परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। राज्यमंत्री ने कावड़ यात्रियों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने कावड़ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र एवं मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं को भी देखा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Posted inभारत
