तेलंगाना के नागरकुरनूल में बचाव दल एसएलबीसी की आंशिक रूप से ढही सुरंग में फंसे आठ श्रमिकों को निकालने में जुटे हैं। फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए सुरंग खोदने में इस्तेमाल होने वाली मशीन TBM से रास्ता बना रहे हैं। श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग की छत ढहने के बाद इंजीनियरों और मजदूरों के फंसने की इस घटना के एक सप्ताह बाद बचाव कार्य जोरों पर हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नागरकुरनूल के पुलिस अधीक्षक वैभव गायकवाड़ ने बताया कि NDRF, सेना, सरकारी खनन कंपनी ‘सिंगरेनी कोलियरीज’, ‘रैट होल’ खनिकों और अन्य एजेंसियों के कर्मियों की टीम लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे का रास्ता साफ करने के लिए टीबीएम के हिस्सों को भी काटा जा रहा है।
एसएलबीसी सुरंग परियोजना पर काम कर रहे 8 लोग 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद फंस गए थे। इनमें आठ में से दो इंजीनियर, दो ऑपरेटर और बाकी चार झारखंड के मजदूर हैं।

