25वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स-आईफा इस बार जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित किये जायेंगे।

25वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स-आईफा इस बार जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित किये जायेंगे।


25वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स-आईफा इस बार जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित किये जायेंगे। 25वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स-आईफा इस बार जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित किये जायेंगे। इसे लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कल विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियें के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ये राजस्थान के अद्भुत पर्यटन, अनूठी कला और संस्कृति की वैश्विक स्तर पर भव्य ब्रांडिंग होने का एक अवसर है। इस बार आईफा अवार्ड्स में राजस्थानी लोकनृत्य और लोक गीतों की प्रस्तुतियां हांगी।

स्टेज को भी पारम्परिक राजस्थानी संस्कृति के अनुसार डिज़ाइन किया जायेगा। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे आमेर, हवामहल, जलमहल पर आकर्षक ढंग से सजावट की जायेगी। आयोजन के दौरान यातायात सहित पार्किंग की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बडी संख्या में सेलेब्रिटीज और लोगों के आने की संभावना को देखते हुए क्राउड मैनेजमेन्ट सहित सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किये जा रहे है।

गौरतलब है कि आईफा अवार्ड्स की ये 25वीं सालगिरह है। इसकी थीम सिल्वर इज द न्यू गोल्ड रखी गई है। अवार्ड्स के दौरान शो मैन राजकपूर की 100वीं जयंती पर ट्रिब्यूट दिया जायेगा। वहीं फिल्म इन्डस्ट्री में 25 साल पूरे करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया जायेगा।