मणिकर्ण गुरुद्वारा पार्किंग के पास हुए हादसे में मृत 6 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में किया गया, बाद में शवों को परिजनों के हवाले किया गया। मृतकों में 3 छात्र हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के थे। प्रशासन ने शवों को उनके घर पहुंचाने के लिए व्यवस्था की।
7 घायलों में से 1 महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई भेजा गया, जबकि 6 घायलों का इलाज कुल्लू के अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये से 10,000 रुपये की राशि दी गई।