लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत

लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत


मौसम की तल्खी के बीच सोमवार की सुबह राहत लेकर आयी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में बारिश के साथ दिन की शुरूआत हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आज दिन भर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।