जंगल में आग लगाने पर होगा हजारों का जुर्माना, वन विभाग ने फायर सीजन के लिए की तैयारियां


15 अप्रैल से शुरू होने वाले फायर सीजन के मद्देनज़र, वन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने जंगलों की आग से बचाव के लिए इन्वेंटरी तैयार की है और विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई भी पूरी कर ली गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही, यदि किसी ने निजी भूमि के माध्यम से आग लगाई और वह वन भूमि को प्रभावित करती है, तो उस व्यक्ति को ₹5000 प्रति कनाल जुर्माना भरना होगा और वन भूमि के नुकसान की भरपाई भी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य कर सकें। आमजन को भी आग से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।