नवरात्रि का आज दूसरा दिन, माँ ब्रह्मचारिणी की श्रद्धालु कर रहे हैं पूजा-अर्चना


सनातन संस्कृति और मां जगत जननी की आराधना के पर्व नवरात्र के अवसर पर देश भर के मंदिरों को सजाया गया है। माता रानी के भक्त मंदिरों में पहुंचकर मां जगत जननी की पूजा और आराधना कर रहे हैं। आज मां ब्रम्हचारिणी की आराधना किए जाने का दिन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रहस्थ साधु संत और सन्यासी मां के चरणों में आहुति देकर समाज के कल्याण की कामना कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में मां वैष्णों देवी का धाम हो या दिल्ली के झंडेवालान में स्थित मां का मंदिर या छतरपुर का श्री आध्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर हो या प्रदेश का मां विन्ध्यवासिनी धाम हो सभी स्थानों पर श्रद्धालु आस्था के साथ मां की पूजा आराधना कर रहे हैं। प्रदेश के अन्य मंदिरों में भी नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में आस्था के साथ पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किये हैं।