उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वाराणसी के कई घाट जलमग्न हो गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार रात 8 बजे वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63.34 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं निचले घाटों की सीढ़ियां पहले ही जलमग्न हो चुकी हैं और पानी अब ऊपरी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। गंगा की तेजी से बढ़ती लहरों ने दशाश्वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती को भी प्रभावित किया है।
श्रद्धालुओं को अब जलमग्न सीढ़ियों और तटीय रास्तों से होकर घाटों तक पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा मानमंदिर घाट, त्रिपुरा भैरवी घाट, भदैनी, निषादराज, मानमहल और ललिता घाट समेत कई घाटों का संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है।

